Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

तृणमूल के पूर्व विधायक राज चक्रवर्ती ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

फ़िल्म निर्माता से नेता बने राज चक्रवर्ती ने पहले पोस्ट में लिखा, "ज़िंदगी में जब भी मुझे कोई ज़िम्मेदारी मिली है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने की कोशिश की है। एक फ़िल्म निर्माता के तौर पर, मैंने हमेशा अपनी फ़िल्मों के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है।"

08 May 2026

तृणमूल के पूर्व विधायक राज चक्रवर्ती ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर सीट से हारने के बाद तृणमूल के पूर्व विधायक एवं फ़िल्म निर्माता राज चक्रवर्ती ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है। गुरुवार रात उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग पोस्ट किया है।

फ़िल्म निर्माता से नेता बने राज चक्रवर्ती ने पहले पोस्ट में लिखा, "ज़िंदगी में जब भी मुझे कोई ज़िम्मेदारी मिली है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने की कोशिश की है। एक फ़िल्म निर्माता के तौर पर, मैंने हमेशा अपनी फ़िल्मों के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है।"

अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि 2021 में, मैंने राजनीति में आने की और विधायक के तौर पर लोगों की सेवा करने का मौका मिला। पिछले पांच सालों से, मैंने उसी रोल में अपनी ड्यूटी पूरी करने की कोशिश की है। 2026 में, वह चैप्टर खत्म हो जाएगा और उसके साथ, मेरा राजनीति सफर भी खत्म हो जाएगा।

तीसरे पोस्ट में, उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के तहत पश्चिम बंगाल विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। बंगाल के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और नौ मई को एक नई सरकार शपथ लेगी। मुझे उम्मीद है कि राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

वह विधानसभा चुनाव में बैरकपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के कौस्तब बागची से हार गए थे। उस दिन काउंटिंग सेंटर से निकलते समय उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उन पर कीचड़ भी फेंका गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के पूर्व विधायक राज चक्रवर्ती ने की राजनीति से सन्यास
फ़िल्म निर्माता से नेता बने राज चक्रवर्ती ने पहले पोस्ट में लिखा, "ज़िंदगी में जब भी मुझे कोई ज़िम्मेदारी मिली है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने की क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News